वैढ़न टाकीज तिराहे के पास चलती बाइक में लगी आग, मचा हड़कंप

सिंगरौल:सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि, इस दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चलते-चलते अचानक धू-धू कर जलने लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर.

Next Post

ग्वालियर में मकान में लगी भीषण आग, ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो समेत बाइक-स्कूटी जले, लाखों का नुकसान

Mon Apr 13 , 2026
ग्वालियर: मुरार उपनगर में आज सोमवार तड़के एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना प्रेमशंकर नारायण के बाड़े में संकल्प हॉस्पिटल के पास की है। आसपास के घरों तक आग की लपटें पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।मकान मालिक बल्ली कांदिल […]

You May Like