पान दुकान पर काम कर रहे युवक की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका

इंदौर:कनाडिया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना में रविवार को एक पान दुकान पर काम कर रहे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी.थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि गुलमर्ग परिसर में रहने वाले 22 वर्षीय कुलदीप पिता शंभू सिंह बिचौली मर्दाना स्थित के-2 ढाबे के सामने एक पान कॉर्नर पर काम करता था. रविवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह दुकान पर ही जमीन पर गिर पड़ा.

मौके पर मौजूद एक ग्राहक ने समझदारी दिखाते हुए कुलदीप का मोबाइल फिंगरप्रिंट से अनलॉक कर परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक इतनी कम उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका जताई जा रही है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

चौपाटी के पास धू-धू कर जली अर्टिगा, बाल-बाल बचा परिवार

Mon Feb 9 , 2026
​शहडोल: जिला मुख्यालय के हृदय स्थल चौपाटी क्षेत्र में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरावगी पेट्रोल पंप के समीप एक चलती अर्टिगा कार अचानक आग का गोला बन गई। रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे में कार सवार मनोज गुप्ता के परिवार के सदस्यों की जान […]

You May Like