जीडीए ऑफिस में उपाध्यक्ष गुप्ता ने की जनसुनवाई

ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में आज वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता ने जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण करते हुए कहा कि जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है। आज 40 प्रकरणों में से 28 का निराकरण किया गया। बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी, ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, एई सुनील शुक्ला, अकाउंट ऑफिसर, तकनीक शाखा प्रभारी, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड संदीप तिवारी, मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

इन्फ्लुएंसर का सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक, अश्लील मैसेज भेजे

Tue Sep 22 , 2026
सीधी। सोशल मीडिया पर रिल्स बनाने वाली एक इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक कर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। युवती ने एक युवक पर मोबाइल नंबर हासिल कर उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स से छेड़छाड़, आपत्तिजनक संदेश भेजने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। युवती […]

You May Like