अवैध रेत परिवहन के खिलाफ छापामारी, बेहट रोड से डंपर जब्त

ग्वालियर। जिले में रेत एवं अन्य खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन द्वारा बेहट रोड पर छापामार कार्रवाई की गई। एसडीएम मुरार नरेश चंद गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य लोडिंग वाहनों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त एक डंपर पकड़ा गया। डंपर को जब्त कर पुलिस थाने में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अभियान के तहत दिन के साथ – साथ रात्रि में भी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

70 तोला सोना, 1 किलो चांदी, 6 लाख नगद ले गए चोर

Sat Jan 24 , 2026
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत सुखसागर वैली पोलीपाथर में सूने घर का ताला तोड़कर चोर 70 तोला सोना, 1 किलो चांदी, 6 लाख नगद चोर कर लें गए। पुलिस ने बताया कि सागर वर्मा 38 वर्ष निवासी सुखसागर वैली पोलीपाथर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है, […]

You May Like