मयापुर में लगा के्रशर, कुनझुन की मांगी है लीज

सीधी : मयापुर में क्रेशर लगाकर कुनझुन में उत्खनन के लिये लीज मांगी जा रही है। ग्राम पंचायत लीज का प्रस्ताव लटकने के बाद भी अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार एम.बी. माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मयापुर में क्रेशर लगाकर वहां से काफी दूर ग्राम पंचायत कुनझुन कला में स्थित शासकीय भूमि रकवा 8.6516 हेक्टेयर क्षेत्र में पत्थर उत्खनन एवं भण्डारण के लिये लीज प्राप्त करने के लिये खनिज विभाग सीधी में आवेदन किया गया है।

उक्त आवेदन पर खनिज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कुनझुन कला से प्रस्ताव एवं स्पष्ट अभिमत मांगा गया है। ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक खनिज विभाग को कोई भी प्रस्ताव या अभिमत नहीं भेजा गया है। बावजूद इसके क्रेशर का संचालन मनमानी तौर पर किया जा रहा है और संबंधित भूमि की लीज मिले बिना ही अवैध उत्खनन किया जा रहा है। शासकीय भूमि का लीज मांगे जाने का ग्रामीणों द्वारा काफी विरोध किया जा रहा है।

सिहावल विधायक से हुई है शिकायत
सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक से ग्रामीणों द्वारा शिकायत करते हुये क्रेशर संचालक द्वारा आवेदित भूमि का लीज आवंटित न हो इसके लिये मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि ग्राम की निस्तार भूमि है।

Next Post

तीन दर्जन भैंसे चोरी, गोभा पुलिस अनजान

Mon Jul 13 , 2026
सिंगरौली: गोभा पुलिस चौकी क्षेत्र से एक महीने के दौरान तकरीबन तीन दर्जन भैंसे गायब हो चुकी है। पुलिस चौकी गोभा एवं कोतवाली बैढ़न में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट करने के बावजूद पुलिस जांच नही कर रही है।आरोप लगाया जा रहा है कि गोभा पुलिस के संरक्षण में भैंस […]

You May Like