
इंदौर। करवा चौथ का पर्व कल मनाया जाएगा। पर्व की खुशियां आज से ही घर-आंगन में नजर आने लगी हैं। सुहागिन महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाकर इस खास दिन की तैयारियां शुरू कर दीं। कहीं हाथों में मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन सजे, तो कहीं चूड़ियों की खनक और चेहरे की मुस्कान ने उत्सव का माहौल बना दिया।
