
सागर, एडिना कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित पापुलर लेक्चर सीरीज के तृतीय एवं अंतिम व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसके प्रमुख वक्ता एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर नीना गिडियन स्त्री रोग विशेषज्ञ सागर ने उपस्थित विद्यार्थियों को सरवाइकल कैंसर के लक्षण कारण उपचार एवं सरवाइकल वैक्सीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी इ कार्यक्रम में द्वितीय व्याख्यान डॉ अनुभव जैन सीनियर मैनेजर टाटा ग्रुप पूना द्वारा वैक्सीन टेक्नोलॉजी में हो रहे नवाचार पर प्रकाश डाल I संस्था की डायरेक्टर डॉ सुनील जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं से सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने एवं इस वैक्सीन की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने की अपील की I प्राचार्य डॉ प्रतीक जैन एवं डॉ विवेक जैन ने संस्था में हो रहे शोध कार्य एवं नवाचार के बारे में बतलाया I कार्यक्रम संयोजक डॉ अंशुमन शुक्ला ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया I
