भारत ने दोहा में इजरायली हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए संयम बरतने की अपील की

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) भारत ने कतर की राजधानी दोहा में इजरायल के हमलों की रिपोर्ट पर गहरी चिंता व्यक्त की है और संबद्ध पक्षों से संयम से काम लेने और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा, “हमने आज सुबह दोहा में इजरायली हमलों की खबर देखी है। हम इस घटनाक्रम और उस क्षेत्र की सुरक्षा की स्थिति पर इसके प्रभाव से अत्यधिक चिंतित हैं।”

बयान में संबंध पक्षों से ऐसा कोई और कदम न उठाने की अपील की गई है जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए संकट बढ़े।

विदेश मंत्रालय ने कहा है, “हम संयम और कूटनीति का पुरजोर आग्रह करते हैं ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को कोई खतरा न हो।”

खबरों के मुताबिक, इजरायली वायुसेना ने दोहा में एक ठिकाने पर हमला किया जहां हमास के शीर्ष पदाधिकारी एकत्रित थे।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा है कि उनके देश ने अकेले इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। उनका यह बयान इस आरोप के संदर्भ में महत्वपूर्ण है कि इस हमले में अमेरिका ने इजरायल का साथ दिया था।

Next Post

शराब समेत तस्कर पकड़ाया

Wed Sep 10 , 2025
जबलपुर:विजय नगर पुलिस ने शराब समेत तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि एलआईसी आफिस के पास घेराबंदी कर बिना नम्बर की चेतक स्कूटर में जा रहे सुरेन्द्र उर्फ पप्पू श्रीवास्तव 55 वर्ष निवासी स्नेहनगर यादव कालोनी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो स्कूटर में […]

You May Like