
सोनकच्छ। कर्तव्यनिष्ठा और साहस का परिचय देते हुए शहीद हुए टीआई दीपक पुरी को सोनकच्छ पुलिस द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ने के दौरान हुई घटना में शहीद हुए टीआई दीपक पुरी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाते समय सोनकच्छ में पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया। इस दौरान सोनकच्छ पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद टीआई के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा, साहस और समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। शहीद अधिकारी के बलिदान से पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के बाद मुख्यमंत्री द्वारा शहीद टीआई दीपक पुरी के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है। कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले टीआई दीपक पुरी को सोनकच्छ पुलिस ने नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।
