
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत डुमना स्थित ट्रिपलआईटी हॉस्टल में बी.टेक थर्ड ईयर की छात्रा ने फांसी लगा ली। उसका शव संस्थान के परिसर स्थित छात्रावास के कमरे में फंदे पर लटका मिला तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मूलतः तेलंगाना के वारंगल निवासी वैष्णवी (20) जबलपुर में रहकर ट्रिपलआईटी में बी.टेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस हर एंगल पर तफ्तीश कर रही है।
