मप्र में ड्रग्स माफिया पर नकेल, 5 दिन में करोड़ों की संपत्ति सीज

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए पिछले पांच दिनों में प्रदेशभर में 1.45 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त की है। विभिन्न जिलों में की गई कार्रवाई के दौरान कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा गांजा, स्मैक, अफीम, एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा की बड़ी खेप बरामद की गई।

सबसे बड़ी कार्रवाई बड़वानी जिले में सामने आई, जहां वरला थाना पुलिस ने 147 किलोग्राम गांजा जब्त कर 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की। वहीं शिवपुरी जिले में दो अलग-अलग छापों में स्मैक, नकदी और मोटरसाइकिल सहित 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई।

दतिया, गुना, दमोह और आगर मालवा में भी पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए। इसके अलावा रतलाम, इंदौर, मंदसौर, हरदा, खंडवा, उज्जैन, भोपाल और सीधी जिलों में भी पुलिस ने सफल अभियान चलाकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा नशीले पदार्थों, वाहनों और अन्य संपत्तियों को जब्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Next Post

गंभीर जल संकट का सामना कर रहे नंदन नगर के रहवासी

Sat Jun 6 , 2026
इंदौर:धार रोड स्थित चंदन नगर मुख्य मार्ग से करीब एक किलोमीटर अंदर नंदन नगर में जल संकट विकराल रूप ले चुका है. दूषित पेयजल आपूर्ति और सूख चुके सरकारी बोरिंगों ने रहवासियों की परेशानियां कई गुना बढ़ा दी हैं.शहर में बेहतर जलापूर्ति के दावों के बीच वार्ड क्रमांक 3 की […]

You May Like