मिलिट्री हॉस्पिटल में मेडिकल कॉलेज के सहयोग से हुआ रक्तदान

ग्वालियर: मुरार स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में शुक्रवार को गजराराजा मेडीकल कॉलेज के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में सेवारत सैनिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही सेवा भावना और एकजुटता का परिचय देकर दूसरों का जीवन बचाने के लिये रक्तदान किया। यह शिविर मिलिट्री हॉस्पिटल ग्वालियर द्वारा अपने आश्रित लाभार्थियों के स्वास्थ्य और कल्याण के उद्देश्य से लगाया गया।

अस्पताल प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि रक्तदान कर हम दूसरों का जीवन बचाते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। रक्तदान शिविर में सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती जूही गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

जाम से जूझते रहे राहगीर, नदारत रही यातायात पुलिस

Fri Oct 10 , 2025
बगैर डीएसपी के चल रहा यातायात थाना, हर चौराहे पर लगता है जाम, अतिक्रमण और ठेला बने कारण रीवा:शहर में बगैर त्यौहार के भीड़ हर सडक़ और चौराहे पर जाम लगा रहता है. दीपावली नजदीक आते ही जाम की समस्या विकराल रूप ले रही है. पिछले दो दिन से जाम […]

You May Like