सुकमा: चार हार्डकोर सहित कुल 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

सुकमा 27 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दक्षिण बस्तर डिवीजन और पीएलजीए बटालियन नंबर-01 से जुड़े चार हार्डकोर नक्सलियों सहित कुल 18 नक्सलियों ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इस अभियान को छत्तीसगढ़ शासन की ‘नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत योजना’ और ‘नक्सल आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति’ के तहत अंजाम दिया गया है। योजना के अनुसार, नक्सलियों से मुक्त घोषित हर ग्राम पंचायत को एक करोड़ रुपये की विकास राशि प्रदान की जाती है। इन्हीं प्रयासों से प्रभावित होकर कई नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो पर 8-8 लाख, एक अन्य पुरूष और एक महिला नक्सली पर 5-5 लाख, छह अन्य पुरूषों पर 2-2 लाख और एक अन्य पुरूष नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये के ईनाम घोषित थे।

 

Next Post

नर्मदा में डूबने से 13 साल के बच्चे की मौत

Tue May 27 , 2025
भैरूंदा. समीपस्थ नीलकंठ घाट पर मंगलवार को अमावस्या के दिन एक हादसा हो गया. नर्मदा नदी में नहाते वक्त 13 साल का एक बच्चा डूब गया. गोताखोरों ने थोड़ी देर में उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर […]

You May Like