नर्मदा में डूबने से 13 साल के बच्चे की मौत

भैरूंदा. समीपस्थ नीलकंठ घाट पर मंगलवार को अमावस्या के दिन एक हादसा हो गया. नर्मदा नदी में नहाते वक्त 13 साल का एक बच्चा डूब गया. गोताखोरों ने थोड़ी देर में उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जिले के नीलकंठ घाट पर अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे थे. इसी दौरान एक बच्चा नदी में डूब गया. सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. पुलिस के अनुसार हादसे में 13 वर्षीय नमन ठाकुर पिता उदय सिंह निवासी सोंठिया की डूबने से मौत हुई है. घटना की जानकारी अरुण चौहान ने पुलिस को दी थी. गोताखोरों ने बच्चे को नदी से निकालकर बाहर लाया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी. एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया, सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची. बच्चे को नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Next Post

मां दुर्गा भैरव धाम समिति ने निकाली तिरंगा यात्रा 

Tue May 27 , 2025
सागर। सागर जिले के मां दुर्गा भैरव धाम समिति, मधुकरशाह वार्ड के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से डॉ. डी.पी. चौबे, सुमित यादव, डॉ. प्रीतम कश्यप, […]

You May Like