युवक की फांसी से मौत

सतना: रामनगर थाना क्षेत्र के कुदरी कला गांव में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगने पर शनिवार को पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कराया है।

पता चला है कि कुदरी कला निवासी संदीप सिंह पिता ब्रजभान सिंह (23) की फांसी से मृत्यु हुई है। यह बात सामने नहीं आ सकी कि संदीप ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Next Post

रामनगर की दो दुकानों में चोरी

Sun Sep 7 , 2025
सतना: रामनगर कस्बा की दो दुकानों में चोरी हुई है। शनिवार की सुबह घटना का पता चलते ही दुकान संचालकों ने पुलिस को खबर दी। पता चला है कि थाना रामनगर से अस्पताल रोड में टीन की गुमटियों में बनी परवेज खान की रेडीमेड कपड़े की दुुकान और रज्जू खान […]

You May Like