एक पेड़ मां के नाम: छात्रों ने लगाए पौधे, प्राचार्य ने किया प्रेरित

मंडला: एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित आवरण में वृद्धि करना रहा।विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने स्वयं पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और छात्रों से कम से कम एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर इको क्लब के जिला प्रभारी अखिलेश उपाध्याय ने “वृक्षो रक्षति रक्षितः” की भावना को समझाते हुए वृक्षों की वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्ता पर प्रकाश डाला।एनएसएस, इको क्लब और एनसीसी के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक विपिन लखेरा, नत्थू सिंह घोषी, नागेंद्र चौहान और प्रवीण अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और फूलों के पौधे लगाए गए, जिससे न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि परिसर भी और अधिक आकर्षक होगा। यह पहल विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में अहम कदम है।

Next Post

70 करोड़ की एमडी ड्रग्स तस्करी प्रकरण में 45 वां आरोपी अजमेर जेल से गिरफ्तार

Tue Jul 8 , 2025
इंदौर: करीब 70 करोड़ रुपए की बहुचर्चित एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहा 45 वां आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ है. आरोपी रफीक खान को क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर इंदौर लाया है. रफीक खान […]

You May Like