ससुराल आए युवक ने फांसी लगाई, जेसीबी पर लटका मिला शव

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र में पत्नी को लेने ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक का शव आठ मील इलाके में खड़ी एक जेसीबी मशीन पर फंदे से लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी कुलदीप सिंह शेखावत ने बताया कि मृतक की पहचान आमिर उम्र 26 साल निवासी भोपाल के रूप में हुई है, जो रुद्राक्ष बेचने का काम करता था.

आमिर का अपनी पत्नी से कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी मायके में चाचा ससुर के घर रह रही थी. बताया जा रहा है कि आमिर पत्नी को मनाकर अपने साथ भोपाल ले जाने के लिए ससुराल आया था. इसी दौरान विदाई को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया. आरोप है कि पत्नी के इलाज में खर्च हुए रुपयों की मांग भी की गई, जिससे आमिर आहत हो गया, कुछ देर बाद ही आमिर ने पास में खड़ी जेसीबी मशीन पर फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Next Post

मुंबई: आरबीआई का बड़ा फैसला, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर; होम और कार लोन की EMI में नहीं होगा कोई बदलाव, आम लोगों को राहत

Fri Jun 5 , 2026
मुंबई | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का निर्णय लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने घोषणा की कि केंद्रीय बैंक अपना ‘न्यूट्रल’ रुख जारी रखेगा। इस फैसले के चलते लोन उपभोक्ताओं […]

You May Like