अफ़ग़ानिस्तान में दो वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत

काबुल, 19 जुलाई (वार्ता) पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के ग़ज़नी प्रांत में शनिवार को एक कार और ट्रक में टक्कर हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी बख़्तर ने यह जानकारी दी है।

एजेंसी ने बताया कि यह हादसा आज तड़के एबी बंद ज़िले में ग़ज़नी को पड़ोसी कंधार प्रांत से जोड़ने वाली एक सड़क पर हुआ। इस दुर्घटना के लिए लापरवाही से गाड़ी चलाने को ज़िम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को गज़नी के पड़ोसी हेलमंद प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे।

 

Next Post

किसान गोवंश लेकर पहुंचे मंडी, पटवारी ने किसान और गोवंश की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

Sat Jul 19 , 2025
भोपाल, 19 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंदसौर जिले में किसानों द्वारा सैकड़ों की संख्या में गाेवंश लेकर कृषि उपज मंडी पहुंचने के मामले में सरकार से किसानों और गोवंश दोनों की सुरक्षा को लेकर आग्रह किया है। श्री पटवारी ने एक्स पोस्ट में इससे जुड़ा वीडियो […]

You May Like