यहां की यादे समेट कर ले जाउंगा,सब का अच्छा सहयोग मिला

 

सिंगरौली। जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुधारने में आप सब का अच्छा सहयोग रहा। यहां की यादें बराबर आएंगी। आप लोग भी अच्छे तरीके से मरीजो की देखभाल करें।

उक्त बाते जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न के सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह ने सेवानिवृत्त होने के एक दिन पूर्व विदाई समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भी बहुत कुछ सुधार की जरूरत है। उन्होंने अपने एक साल के अनुभव एवं कामकाज को साझा किया। इस दौरान डॉ. उमेश सिंह, डॉ. आरबी सिंह सहित अन्य चिकित्सको ने शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कल रविवार अवकाश होने पर आज ही विदाई समारोह आयोजित किया गया। इधर सिविल सर्जन कौन होगा, इस पर भी अटकले लगाई जा रही हैं। रेस में डॉ. कल्पना रवि, डॉ. संदीप भगत, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. आरबी सिंह शामिल हैं।

Next Post

चितरंगी में सरपंच पुत्र की दबंगई, बाजार में अवैध वसूली कर खुद को बताया कलेक्टर

Sat Aug 30 , 2025
चितरंगी। जनपद पंचायत क्षेत्र चितरंगी की ग्राम पंचायत पोड़ी तृतीय स्थित दुधमनिया कस्बे में सरपंच पुत्र की दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सरपंच फूलमती साकेत के पुत्र लड्डू लाल साकेत अपने साथियों के साथ साप्ताहिक बाजार में जबरन बैठकी वसूली कर रहा था। विरोध करने पर […]

You May Like