इंदौर: प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भागीरथपुरा का दौरा किया. इस दौरान भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत और बीमार होने पर पीड़ितों के घर जाकर संवेदना व्यक्त की. साथ ही नगर निगम द्वारा दूषित पानी सप्लाई होने की घटना एवं जानकारी ली.आज दोपहर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और विधायक सचिन यादव ने भागीरथपुरा का दौरा किया.
इस दौरान नेताद्व्य भागीरथपुरा में मृतक अशोक पंवार, गीता बाई बेडेकर के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने 5 लोगों की अनुमति दी थी और तीन-चार घर ज्यादा मिलने भी मनाही की थी. कांग्रेस नेता दोपहर 1.30 बजे भागीरथपुरा पहुंचे थे. आज पुलिस ने रस्से से नेताओं की सुरक्षा के व्यवथा की थी. परिजन से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेताओं की पुलिस अधिकारियों से बहस हो गई.
बाद में दूसरे रास्ते से कांग्रेसी अंदर पहुंचे. खास बात यह रही कि आज किसी भाजपा नेता या कार्यकर्ता ने विरोध नहीं किया. आज भागीरथपुरा में नेताओं ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. साथ ही क्षेत्र में घटना को लेकर दूषित पानी पीने और कब से आ रहा, शिकायत और अन्य जानकारी ली. इसके बाद सभी कांग्रेस नेता अस्पताल में पीड़ितों को देखने निकल गए. दौरे के दौरान नेताओं के साथ एआईसीसी प्रभारी उषा नायडू,शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे,जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पार्षद सीमा सोलंकी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी मौजूद थे. रहवासियों ने संक्रमित पानी की खुलकर जानकारी दी
