ग्राम अमरावती घाट में विराजी सती अनसूया माता

मुलताई। प्रभातपट्टन ब्लाक के अमरावती घाट में शुक्रवार को सती अनसूया माता की प्रतिमा की स्थापना की गई। महाराष्ट्र के काटोल तहसील के पारडसिंगा की निवासी सती अनसूया माता की प्रतिमा की स्थापना ग्राम के ही निवासी एक भक्त द्वारा की गई है।ग्राम में स्थित अंबा भवानी मंदिर के पास स्थित मंदिर में

प्रतिमा की स्थापना की गई। शुक्रवार को सुबह कलश यात्रा के साथ सती अनसूया माता की प्रतिमा को रथ स्वरूप वाहन में विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई। बाजे गाजे के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल थी । कलश यात्रा के ग्राम भ्रमण के दौरान ग्राम के देवी देवताओं का पूजन भी किया गया।कलश यात्रा और शोभायात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गो से भ्रमण कर मंदिर पहुंची।जहां पंडितो के मार्गदर्शन में विधिविधान पूर्वक प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रसादी वितरण के साथ अनुष्ठान का समापन किया गया।

 

Next Post

पातालपानी के रेनबो रिसोर्ट में चल रहा था हनीट्रैप सिंडिकेट

Sat Apr 4 , 2026
इंदौर: पातालपानी क्षेत्र में संचालित हनीट्रैप के संगठित गिरोह पर बड़गोंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकंजा कस दिया है. यहां स्थित रेनबो रिसोर्ट को ब्लैकमेलिंग का अड्डा बनाकर युवकों को जाल में फंसाने वाले गिरोह की तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के बाद […]

You May Like

मनोरंजन