मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर ने उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

दमोह। साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत दमोह पुलिस द्वारा स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय मगरोन पहुंचीं. उन्होंने वहां छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए.थाना प्रभारी ने बच्चों को बताया कि सोशल मीडिया, फर्जी लिंक, ओटीपी और इनाम के लालच में आने वाली कॉल से कैसे बचा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध कॉल या मैसेज आने पर तुरंत शिक्षकों और परिजनों को जानकारी दें.इस दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं. पुलिस का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने के लिए उन्हें पहले से जागरूक करना है.

Next Post

दमिश्क में मैक्रों के होटल के पास दो विस्फोट, फ्रांसीसी राष्ट्रपति सुरक्षित

Tue Jul 7 , 2026
दमिश्क, 07 जुलाई (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच यहां राजधानी दमिश्क में मंगलवार को फोर सीजन्स होटल के निकट हुए दो विस्फोटों में कम से कम 18 लोग घायल हो गये। श्री मैक्रों के ठहरने की व्यवस्था इसी होटल में की गयी थी, हालांकि […]

You May Like

Play sound