25 लाख का माल समेत पांच चोर पकड़ाए

जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने कार्यवाही कर 2 शातिर नकबजनों सहित 5 चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एवं इलेक्ट्रानिक सामान, महेन्द्रा पिकअप व टाटा इंट्रा वाहन कीमती लगभग 25 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में नुरूद्दीन अंसारी उर्फ अज्जु पिता मुइनुद्दीन अंसारी 19 वर्ष निवासी गुर्दा खजरी खिरिया बाइपास आधारताल, मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद इलयास अली 28 वर्ष निवासी 10 नल गाजी नगर गोहलपुर,भीम उर्फ आदिल खान पिता मोहम्मद फ़िरदौस 20 वर्ष निवासी नूरी नगर, राजू उर्फ रामगोपाल साहू पिता रामलाल साहू 32 वर्ष निवासी ग्राम बड़स्वोर जिला रीवा, सौरभ दहिया पिता सुखदेव दहिया 22 वर्ष निवासी ग्रा पो. कछार चौकी सिलोड़ी जिला कटनी शामिल हैं। पकड़े गये आरोपी नूरूद्दीन एवं इरशाद शातिर अपराधी है।

आरोपी नूरुदीन अंसारी उर्फ अज्जु के खिलाफ पूर्व में थाना गोहलपुर , हनुमानताल, कोतवाली, आधारताल, ओमती, लार्डगंज में नकबजनी, मारपीट, चोरी, अवैध हथियार जैसे 11 गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी मोहम्मद इरशाद के पूर्व में थाना गोहलपुर , कोतवाली, हनुमानताल, में चोरी नकबजनी, मारपीट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार के कुल 5 अपराध दर्ज हैं।

Next Post

बिगएंडियन सेमीकंडक्टर्स को सरकारी कोष से 130 करोड़ रुपये की सहायता

Mon Oct 5 , 2026
नयी दिल्ली, 5 अक्टूबर (वार्ता) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने संप्रभु प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म पर कैमरा-केंद्रित एआई विज़न सिस्टम-ऑन-चिप (एसओसी) विकसित करने के लिए बेंगलुरु स्थित मेसर्स बिगएंडियन सेमीकंडक्टर्स को 130 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का करार किया है। यह सहायता अनुसंधान विकास […]

You May Like