
सतना। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रामपुर बघेलान पहुँच कर पूर्व मंत्री हर्ष नारायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया एवं व्यास पीठ में विराजमान आचार्य श्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद ग्रहण किया ,वहीं खजूरी लाल पीठाधिस्वर श्री रामलला जी महाराज का भी आशीर्वाद ग्रहण किया। साथ ही इतने भव्य आयोजन पर रामपुर बघेलान विधायक विक्रम सिंह विक्की भैया को बधाई भी दी।
