अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के बड़े व्यवसायी रवि घई की पोती से की सगाई, सानिया हॉस्पिटैलिटी और पेट स्पा बिजनेस से जुड़ी हैं।
मुंबई, 14 अगस्त (वार्ता): भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मुंबई के जाने-माने व्यवसायी रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ एक निजी समारोह में सगाई की है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, हालांकि अभी तक दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सानिया चंडोक का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर में एक जाना-माना नाम है। उनके परिवार के पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और मशहूर आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी जैसी कंपनियां हैं। सानिया खुद भी एक उद्यमी हैं और मुंबई में ‘मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर’ नामक एक पेट केयर बिजनेस की डायरेक्टर और पार्टनर हैं।

