एनटीपीसी संयंत्र में 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरा,60 मजदूर दबे, दो की मौत,पांच घायल

बिलासपुर 06 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत स्थित राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) पावर प्लांट में बुधवार को बड़ी दुर्घटना में 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से करीब 60 मजदूर उसके नीचे दब गये जिससे दो मजदूरों की मौत हो गयी तथा पांच गंभीर रुप से घायल हो गये। अब तक सात मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है।

ऐश टैंक के गिरने के बाद पूरे संयंत्र में हड़कंप मच गया। इस टैंक के नीचे 60 मजदूरों के दबे होने की सूचना है। अब तक सात मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। मलबे में दबे दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा एनटीपीसी के बॉयलर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में हुआ है जहां एनुअल मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इस दौरान 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से मजदूर नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

फिलहाल स्थानीय पुलिस और एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यूनिट में एनुअल मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान ‘प्री एआईआर हिटर प्लेटफॉर्म’ मेंटेनेंस के दौरान टूट गया। बहरहाल घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले एक मजदूर की पहचान नाम श्याम साहू के रुप में की गयी है जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म पर सभी मजदूर काम कर रहे थे तभी बैलेंस बिगड़ा और सभी नीचे गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

हादसे के कई घंटे बीत जाने के बाद भी एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही घायलों और मृतकों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आई है।

 

 

Next Post

‘विद यू स्टालिन’ योजना में मुख्यमंत्री के नाम के इस्तेमाल पर रोक संबंधी मद्रास हाईकोर्ट का आदेश रद्द

Wed Aug 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार की ‘विद यू स्टालिन’ योजना में वहां के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के नाम के इस्तेमाल पर रोक वाले मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश को बुधवार को रद्द दिया। इसके साथ ही अदालत ने सरकारी योजना के खिलाफ उच्च न्यायालय […]

You May Like