तोडफ़ोड़ करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, निकला जुलूस, भेजे गए जेल

जबलपुर:सिविल लाईन स्थित रेस्टोरेंट में बदमाशों ने गत दिवस जमकर उपद्रव मचाते हुए तोडफ़ोड़ करने के साथ मारपीट की थी। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनकी हेकड़ी निकाली। न्यायालय में पेश करने के पहले उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया गया हैं। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक दिलीप राम 30 वर्ष निवासी शॉप नम्बर जी 11 टेस्ट बड रेस्टोरेंट सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ग्राम लोहरगवां थाना सकरा जिला मुजफ्फर बिहार का निवासी है, जबलपुर सिविल लाईन स्थित शॉप नम्बर जी 11 टेस्ट बड रेस्टोरेंट में काम करता है। 17 अगस्त की रात लगभग 11-30 बजे रेस्टोरेंट में वह एवं उसका छोटा भाई अमरजीत राम, अभिषेक कुमार रेस्टोरेंट बंद करने के लिये रेस्टारेंट का सामान समेट रहे थे तभी अज्ञात 10-12 व्यक्ति रेस्टोरेंट पर मोटर सायकलों से आये और रेस्टोरेंट के अंदर आकर उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो तोडफ़ोड़ कर दी।

उसके एवं भाई के साथ मारपीट की। रेस्टोरेंट के अंदर किचिन का सामान उठाकर फेंक दिया। एक लडक़े ने कांच का गिलास फैककर अमरजीत को वायें हाथ में मारा, अमरजीत रेस्टोरेंट के बाहर भागा तभी उन लोगों में से 4-5 लोगों ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की मारपीट से उसे शरीर में चोटें आयीं रेस्टोरेंट में काम करने वाले उसके चचेरे भाई अभिषेक के साथ भी मारपीट कर शरीर में चोटें पहुंचा दी। रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ कर लगभग 75 हजार रूपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही कैमरों से आरोपियों की शिनाख्त की और आरोपित अंकित गोटिया, अनिरूद्ध उर्फ चीना जाट, अमाल चौधरी, रमन उर्फ टेकचंद, रितिक, गौरव मेहरोलिया को गिरफ्तार किया गया।

Next Post

गौर की पुण्यतिथि पर CM डॉ. यादव ने दी श्रद्धांजलि

Thu Aug 21 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्‍णा गौर के निवास पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक […]

You May Like