युवक पर चाकू से किया हमला

इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात सामने आई है. शिकायत करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू जैसी नुकीली वस्तु से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी शंकर मोहबिया ने बताया कि 16 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे मगरखेड़ा फाटा, ग्राम पंचडेरिया क्षेत्र में यह घटना हुई.

शिकायतकर्ता अनिल चांदना निवासी ग्राम कायस्थखेड़ी, थाना सांवेर का आरोप है कि गोपाल नाम के व्यक्ति ने उससे शिकायत करने की बात को लेकर विवाद किया. इस दौरान आरोपी ने अश्लील गालियां दीं और फिर चाकू जैसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया. हमले में अनिल को चोटें आईं. वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया. पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

‘कश्मीर ना कभी भारत का था और ना होगा

Wed Dec 17 , 2025
पाकिस्तान ने UNSC में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं, कश्मीर विवादित क्षेत्र है, भारत सैन्य दबाव, मानवाधिकार उल्लंघन और आतंकवाद के आरोपों में संलग्न है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)  पाकिस्तान और भारत के बीच जंग का नया मैदान बनता जा रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को लेकर […]

You May Like