सुरक्षा टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा

सिंगरौली: एनसीएल की निगाही परियोजना में स्क्रैप चोरी की एक बड़ी कोशिश सुरक्षा विभाग की सतर्कता से विफल हो गई। खदान क्षेत्र से कथित रूप से चोरी कर ले जाई जा रही करीब 20 हजार मूल्य की लोहे की दो पुरानी चेन बरामद करते हुए सुरक्षा कर्मियों ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़कर नवानगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में बीएनएस की धारा 303(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को वरीय सुरक्षा निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ निगाही परियोजना क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान बैरियर क्रमांक 1 और रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक कैंपर वाहन एमपी 53 जीए 1204 को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से एनसीएल मशीनों में उपयोग होने वाली दो स्क्रैप चेन बरामद हुईं। पूछतांछ के दौरान चालक रज्जू पुरी और उसके साथी अनिल कुमार शाह चेन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन एक सिविल ठेकेदार के कार्य में लगा था और ईस्ट पार्किंग क्षेत्र से जेसीबी की मदद से स्क्रैप लोड किया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में केवल दो आरोपी शामिल थे या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह अथवा अंदरूनी मिलीभगत भी है। मामले की विवेचना जारी है।

Next Post

शर्मिला धनकर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पैरा एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण; एक दिन में आए कई मेडल

Tue Jul 28 , 2026
ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पैरा एथलीट शर्मिला धनकर ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता, जबकि सरवेश कुशारे और वल्लुरी अजय बाबू ने भी पदक जीते ग्लासगो, ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए सोमवार का दिन बेहद […]

You May Like