तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूमों की मौत

सतना: जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दो परिवारों के लिए काल बनकर आई है। यहां पहाड़ीखेरा-कालिंजर स्टेट हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही दो मासूम बच्चियों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। दोनों बच्चियां अपने घर से पास की दुकान पर नाश्ते के लिए टोस्ट खरीदने गई थीं। इस घटना के बाद पूरे गांव और स्कूल में मातम पसर गया है।
पुलिस के अनुसार, हादसा सिंहपुर के दसमा मील के पास हुआ। पहाड़ीखेरा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रही दोनों बच्चियों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चियां उछलकर सड़क पर गिरीं और गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर नागौद की तरफ भाग निकला।
मृतक बच्चियों की पहचान सोनम दहायत और मोनवी दहायत के रूप में हुई है। दोनों दसमा मील, सिंहपुर की रहने वाली थीं। सोनम कक्षा 5वीं की छात्रा थी। तो वही मोनवी डंडियां प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बच्चियां सुबह पास की साहू किराना दुकान पर टोस्ट लेने गई थीं। वे सामान लेकर घर लौट ही रही थीं कि यह अनहोनी हो गई।
   आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश कर रही है। पुलिस टोल प्लाजा और रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि भागने वाले वाहन को ट्रैक किया जा सके। कार नंबर के आधार पर मालिक की जानकारी भी निकाली जा रही है।

Next Post

कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 मवेशियों की मौत

Wed Feb 11 , 2026
सतना: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात्रि लोहरौरा से सतना नदी के बीच पशुओं से भरा कंटेनर अचानक टक्कर खा कर पलटने के मामले पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर में करीब 41 जानवर थे। जिसमें 29 […]

You May Like