कार की टक्कर से मां-बेटी घायल

जबलपुर : गढ़ा थाना अंतर्गत रामायण मंदिर के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक कनिष्का बैरागी 20 वर्ष निवासी गंगानगर थाना संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी मॉ रजनी बैरागी के साथ अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड जी 2407 से गुप्तेश्वर से लौटकर घर जा रही थी रास्ते में रामायण मंदिर के पास तालाब सामने पहुॅची तभी पीछे से आ रही अज्ञात कार का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह एवं उसकी मॉ दोनों स्कूटी सहित गिर गये। दोनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयीं, कार चालक त्रिपुरी तरफ भाग गया। वह कार का नम्बर नहीं देख पाई।

Next Post

डॉ. अल्पना सिंह बनी कृषि कॉलेज की डीन

Sat Apr 4 , 2026
जबलपुर: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रोफेसर डॉ.अल्पना सिंह को कृषि महाविद्यालय, जबलपुर का अधिष्ठाता बनाया गया है। डॉ. अल्पना सिंह ने भाभा एटोमिक एवं जायका इंटरनेशनल परियोजना में अद्वितीय अनुसंधान कार्य किया है। आपके […]

You May Like