गुरु पूर्णिमा पर कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षकों का सम्मान

ग्वालियर,  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस वर्ष छह वरिष्ठ शिक्षकों को गरिमापूर्ण एवं भावभीने समारोह में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके दीर्घकालीन योगदान को याद किया गया।

समारोह में शिक्षक ई. ए. जॉन, ममता गोयल, आईरिस सुनील, सीमा सचदेवा, विनीता श्रीवास्तव एवं रश्मि सवरवाल सहित सभी छह शिक्षकों का पुष्पगुच्छ, शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं अभिनंदन-पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्या रेव. सिस्टर रम्या वाक्को ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की बधाइयां देते हुए कहा कि शिक्षकों की वर्षों की सेवाएं कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रेव सिस्टर टेसी मारिया और सिस्टर गीतांजलि, स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती उषा सिंह, चेतना खुराना और शोभा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती उषा सिंह ने बताया कि उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि एक शिक्षक का प्रभाव कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है।

छात्राओं ने गुरुवंदना व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भावपूर्ण संदेशों के माध्यम से अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर कई छात्राएं भावुक भी नजर आए। सम्मानित शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय प्रबंधक, प्राचार्या , सहकर्मियों, छात्राओं और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा नई पीढ़ी को सदैव ईमानदारी, अनुशासन और मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

गुरु पूर्णिमा पर आयोजित यह सम्मान समारोह गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा और सम्मान का सशक्त उदाहरण बन गया।

Next Post

अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लोगों ने भागकर बचाई जान 

Wed Jul 29 , 2026
कटनी। जिले के बरही नगर में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गहरवार बस सर्विस की एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़े एवं गुजर रहे कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बाइक, स्कूटी, कार तथा ठेला-टपरा क्षतिग्रस्त हो गए। […]

You May Like