
भिंड। भिंड जिला पंचायत के सीईओ वीर सिंह चौहान ने पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तालाबों पर मिली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। तालाबों पर जो अतिक्रमण है, उनको हटाने को लेकर उन्होंने निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह के औचक निरीक्षण से पंचायतों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कई अनियमितताओं को भी पकड़ा।
