
मऊगंज/रीवा, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, रीवा-सीधी परियोजना मंडल सीधी के संभागीय प्रबंधक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रीवा परिक्षेत्र अंतर्गत कक्ष क्रमांक पी-333 के बीट सीतापुर की सीमा से लगभग 100 मीटर दूर ग्राम मलकपुर, कठौतिया टोला के राजस्व क्षेत्र में एक नर हाथी मृत अवस्था में पाया गया।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृत नर हाथी का 20 सितम्बर 2026 को वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विधिवत पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग द्वारा बताया गया कि शव परीक्षण के उपरांत राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की प्रचलित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार मृत नर हाथी का दाह संस्कार किया जाएगा। इसके साथ ही नियमानुसार अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
