विजेता खिलाडिय़ों को वितरित किए पुरस्कार

सीहोर। पिछले 3 वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी आईईएस पब्लिक स्कूल में 4 दिवसीय मेगा सीबीएसई क्लस्टर स्टेट लेवल टेबल टैनिस बॉयज एवं गल्र्स क पटीशन का शुभारंभ आईईएस पब्लिक स्कूल में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय एवं चांसलर इंजी. बीएस यादव आईईएस यूनिवर्सिटी मौजूद थे.

टूर्नामेंट में लीग मुकाबले एवं सेमी फाइनल के विजेताओं के बीच फाइनल मुकाबले खेले गए. सीबीएसई क्लस्टर टेबल टैनिस टूर्नामेंट में 14, 17 एवं 19 वर्ष के एज ग्रुप के बॉयज एवं गल्र्स के बीच मुकाबले खेले गए. जिसमें प्रदेश के सभी सीबीएसई स्कूल में से 500 से आधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया एवं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया.

इस प्रतियोगिता में सीहोर, भोपाल सहित इंदौर, रीवा, देवास, जबलपुर, जावरा आदि जिलों से छात्रों ने हिस्सा लिया. मेगा सीबीएसई क्लस्टर स्टेट लेवल टेबल टैनिस बॉयज एवं गल्र्स क पटीशन का आरंभ लीग मुकाबलों के साथ किया गया जिनमें अन्डर 19 बॉयज से विद्यासागर स्कूल इंदौर, अन्डर 17 बॉयज से न्यू दिगंबर स्कूल इंदौर अन्डर, 14 बॉयज से सत्यसांई स्कूल इंदौर, वहीं अन्डर 19 गल्र्स वर्ग से सत्यसांई स्कूल इंदौर, अन्डर 17 गल्र्स वर्ग न्यू दिगमबर स्कूल, इंदौर अन्डर, 14 गल्र्स से शिशुकुंज इन्टरनेशनल स्कूल विजयी रहे. अंत में विधायक सुदेश राय, एवं इंजी. बीएस यादव द्वारा टीमों को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया.

 

 

Next Post

पीड़ित किसान से मिलने पहुंचे आयोग अध्यक्ष

Tue Jul 28 , 2026
सीहोर। ग्राम बरबेली में11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आकर घायल हुए किसान सतीश मेवाड़ा से मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह ने गांव में मुलाकात की. उन्होंने पीडि़त किसान से पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा पीडि़त को न्याय दिलाने का […]

You May Like