इंदौर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू

इंदौर: जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया आज से विधिवत शुरू हो गई। इस अवसर पर मधु वर्मा तथा भाजपा के नगर एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मीबाई अनाज मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी उपज बेचने आए किसानों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा भी मंडी पहुंचे और गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उपज विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जाए। प्रशासन द्वारा किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Next Post

सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली

Thu Apr 9 , 2026
भिंड: शहर के भीमनगर इलाके में आज गुरुवार दोपहर सिलाई सेंटर पर बैठी 45 वर्षीय नीलम जाटव को एक बाइक सवार बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मजनू ओझा मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक […]

You May Like