सरई,जयंत एवं नौडिहवा में नए प्रभारियों की तलाश तेज

सिंगरौली । जिले के थाना सरई एवं यातायात प्रभारी के साथ दो चौकी प्रभारियों का तबादला होने के बाद अब चौकी प्रभारी बनने के लिए भाग-दौड़ उप निरीक्षक करने लगे हैं। एक-दो दिन बाद नौडिहवा एवं जयंत चौकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक भारमुक्त कर सकते हैं। ऐसी चर्चाएं पुलिस महकमे में खूब चलने लगी हैं, लेकिन अब जयंत, नौडिहवा, गोभा, निवासी का चौकी प्रभारी कौन होगा, एक सप्ताह के अंदर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

दरअसल बीते दिन शुक्रवार की रात करीब 10 बजे म.प्र. पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा निरीक्षक एवं उप निरीक्षको के तबादला सूची जारी की गई। इस तबादला सूची में सरई में पदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया को डिंडौरी एवं यातायात प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक दिपेन्द्र सिंह कुशवाह को रक्षित केन्द्र रीवा के लिए तबादला किया गया। अब सरई थाना के साथ-साथ यातायात प्रभारी कौन होगा, इसके लिए भी भाग-दौड़ शुरू हो गई। वहीं जयंत एवं नौडिहवा चौकी प्रभारी का भी तबादला होने के बाद दोनों चौकियों का प्रभारी कौन होगा, इसके लिए प्रभारी मंत्री के यहां दावेदार एवं उप निरीक्षक परिक्रमा करने लगे हैं। हालांकि आईजी रीवा एवं एसपी सिंगरौली के कड़े रूप को देख दावेदारों के पसीने भी छूट रहे हैं। यहां बताते चले कि आईजी एवं एसपी बगैर किसी दबाव के पुलिसिंग कराने के मुड में हैं। ऐसे में दावेदार भी चिंतित हैं। फिलहाल सरई एवं यातायात प्रभारी के साथ-साथ पुलिस चौकी प्रभारी कौन होंगे, इस पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रभारी मंत्री के यहां जो जितना परिक्रमा करेगा, लाभ उसी को मिल सकता है।

चौकी इंचार्ज बनने वालों को लगा झटका

यातायात कसर चौकी प्रभारी बनने के लिए कोतवाली बैढ़न के दो सहायक उप निरीक्षक खूब भाग-दौड़ किये और सत्ताधारी कथित नेताओं के लेटरपैड में अपने पक्ष में लिखापढ़ी कराने में सफल हो गया। लेकिन एसपी दफ्तर में उनका पत्र पहुंचते ही निरर्थक हो गया। दावेदार बड़ी उम्मीद पाल कर रखे थे कि कसर यातायात चौकी संभालने का जिम्मा मिल जाएगा। परंतु एसपी के आगे किसी की नही चली और दावेदारों को झटका भी लगा है। जबकि दावेदार जोरशोर से कह रहे थे कि पोस्टिंग हर हाल में होगी।

Next Post

​आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

Sun Jul 5 , 2026
सौसर, सौसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सीतापार पगड़ी में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सीतापार पगड़ी निवासी 50 वर्षीय सुलोचना, […]

You May Like