​आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

सौसर, सौसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सीतापार पगड़ी में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सीतापार पगड़ी निवासी 50 वर्षीय सुलोचना, पति मानकलाल ताराम, रविवार को अपने खेत में बने कोठे में मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे कोठे पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से सुलोचना ताराम गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी सौसर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

प्रतिष्ठित उद्योगपति मुकेश गुप्ता पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़

Sun Jul 5 , 2026
कटनी। शहर के विश्राम बाबा क्षेत्र में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गुप्ता गैस एजेंसी के संचालक और शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति मुकेश गुप्ता पर कतिपय तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ उद्योगपति के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उनकी कार को […]

You May Like