पुलिस का वाहन पलटा, प्रधान आरक्षम समेत चालक घायल

सिंगरौली। आज दिन गुरुवार को जिले का बरगवां क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। एक ओर जहां बरगवां थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा डगा क्षेत्र में किसी विवेचना के लिए जाते समय वाहन पलटने से घायल हो गए। वहीं डगा के समीप दो बाइक सवार समेत एक स्कूटी सवार आपस में टकरा गए। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक राकेश साहू ने बताया कि आज दिन गुरुवार को प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा बोलेरो वाहन क्रमांक यूपी 64 एक्यू 7271 से विवेचना के लिए जा रहे थे। जब उनका वाहन कनई बायपास मार्ग के समीप पहुंचा तो एक-दो पहिया वाहन चालक को बचाने के चक्कर में नियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा समेत चालक अजय वैश्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बैढ़न के सह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक उमेश विश्वकर्मा को कंधे पर चोट आई है। वहीं दूसरी दुर्घटना डगा क्षेत्र में ही करीब 3:30 बजे घटी। जहां दो बाइक सवार विपरीत दिशा से आते हुए सीधे टकरा गए। वहीं एक स्कूटी सवार जो बाइक सवार के पीछे चल रहा था वह भी उनसे जा भिड़ा। इस घटना में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटे आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Next Post

मोटरसाकिल से भिड़ंत में प्रौढ़ व्यक्ति की मौत

Thu Apr 24 , 2025
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र केे डगा में आज दिन गुरूवार की शाम 4 बजे दो मोटरसाकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें घायल एक प्रौढ़ व्यक्ति जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर बैढ़न में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा निवासी दद्दे […]

You May Like