रोड में खेल रहे थे होली, पुलिस ने रोका तो पूर्व विधायक भड़के

जबलपुर। घमापुर चौक पर युवाओं की टोली रोड में होली खेल रही थी, जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवकों को समझाइश देने लगी, इसी दौरान जानकारी लगते ही पूर्व

विधायक अंचल सोनकर भी मौके पर पहुंच गए और वह एसपी और वह पुलिस अधिकारियों पर भड़क गए। उनका आरोप रहा कि पुलिस जानबूझ कर युवाओं को होली खेलने से रोक रही है हालांकि बाद में मामला शांत हुआ।

बताया जाता है कि युवा सड़क पर होली खेल रहे थे जिन्हे हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, इसी बात पर पूर्व विधायक नाराज हो गए थे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और उनके बीच तीखी बहस भी हुई।

Next Post

8500 किलोमीटर पैदल चल कर 11 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी करी 

Fri Mar 14 , 2025
ओंकारेश्वर, कर्नाटक की एक महिला गीता 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा कर रही है अभी तक उन्होंने 8500 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर 11 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूर्ण कर लीं।ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद 12 वे ज्योतिर्लिंग श्री बेध्यनाथ धाम झारखण्ड के लिए रवाना हो गई उनके गुरु के […]

You May Like