मातृछाया सतना में छः वर्षीय बच्ची को माँ की गोद मिली

सतना। उतैली स्थित मातृछाया में सत्ताइस सितम्बर को बॉम्बे से आए दंपत्ति ने मातृछाया सतना से एक छः वर्षीय बच्ची को गोद लिया और इस शुभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील की सतना इकाई द्वारा नवल माँ की गोद भराई पारंपरिक तरीके से विधिवत की गई।
इस शुभ अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट सविता गोयल,सेकेट्री नेहा अग्रवाल, जोनल हेड उमा मिश्रा,आई पी पी सुनीता गुप्ता, आई एस ओ जया अग्रवाल, ट्रेजरार मंजुला सिंह, एडिटर ममता श्रवण अग्रवाल एवं अन्य क्लब के अधिकारियों के अलावा संस्था के सदस्य गण उपस्थित रहे

Next Post

सतना-चित्रकूट हाईवे पर ग्रामीणों का चक्काजाम

Thu Oct 29 , 2026
सतना: कोठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नयागाँव के आदिवासी समाज के सैकड़ों गरीब किसानों ने पट्टे की भूमि पर भौतिक कब्जा दिलाने और अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर कोठी सोनौर चौराहे के पास सतना-चित्रकूट नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया. समाजसेवी मुकेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित […]

You May Like