ईपीएफओ ने मार्च में 14.58 लाख सदस्य जोड़े

नयी दिल्ली,21 मई (वार्ता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च 2025 में 14.58 लाख सदस्य जोडे हैं जो पिछले वर्ष के इसी माह की तुलना में 1.15 प्रतिशत अधिक है।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि मार्च 2025 में जोड़े गये सदस्यों में से लगभग 7.54 लाख नए सदस्य हैं जो फरवरी 2025 की तुलना में 2.03 प्रतिशत मार्च 2024 की तुलना में 0.98 प्रतिशत ज्यादा हैं।
आंकड़ों के अनुसार मार्च 2025 में लगभग 2.92 लाख महिला सदस्य ईपीएफओ में शामिल हुईं।
शीर्ष पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सदस्य जोड़ने में लगभग 59.67 प्रतिशत का योगदान दिया है। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।
वार रेस्तरां, सीमेंट,सामान्य बीमा, कैंटीन,ट्रैवल एजेंसियां और होटल क्षेत्र से सबसे ज्यादा सदस्य जोडे गये हैं।

Next Post

मोदी, खरगे, राहुल ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Wed May 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया में कहा, “मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी […]

You May Like

मनोरंजन