अवैध रेत के साथ कांग्रेस नेता का हाईवा जप्त

सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को ग्राम भकुआर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की।

टीम ने मौके पर बिना नंबर के एक हाईवा वाहन को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान हाईवा वाहन मौके पर फंसा हुआ था। संयुक्त टीम द्वारा वाहन को निकलवाकर जप्त कर लिया गया। वाहन का चेचिस नंबर एमएटी 777012 एन 3 डी 13538 बताया गया है। जप्त हाईवा को सुरक्षार्थ नवानगर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। सूत्रों के अनुसार उक्त हाईवा वाहन कांग्रेस नेता संदीप शाह का बताया जा रहा है, हालांकि वाहन के स्वामित्व की आधिकारिक पुष्टि अभी खनिज विभाग अथवा पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

Next Post

शिक्षक इस नींव को मजबूती देने वाले प्रमुख स्तंभ हैं: कुमार

Sun Sep 6 , 2026
बरगवां । शिक्षक दिवस के अवसर पर हिंडालको महान की ओर से संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बरगवां क्षेत्र के 65 शिक्षकों को श्रीफल, अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते […]

You May Like