शिक्षक इस नींव को मजबूती देने वाले प्रमुख स्तंभ हैं: कुमार

बरगवां । शिक्षक दिवस के अवसर पर हिंडालको महान की ओर से संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बरगवां क्षेत्र के 65 शिक्षकों को श्रीफल, अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में हिंडालको महान के स्मेल्टर हेड एस शशि कुमार, वित्त प्रमुख रोहित मतेती एवं सीएसआर प्रमुख संजय सिंह मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए एस शशि कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनके चरित्र, सोच और भविष्य का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक का प्रभाव केवल एक विद्यार्थी तक नहीं रहता, बल्कि उसके माध्यम से पूरे समाज पर पड़ता है। वित्त प्रमुख रोहित मतेती ने कहा कि व्यक्ति जीवन में चाहे कितनी भी ऊंचाई हासिल कर ले, उसकी सफलता के पीछे किसी न किसी शिक्षक की सीख और मार्गदर्शन जरूर होता है। इधर सीएसआर प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव है और शिक्षक इस नींव को मजबूती देने वाले प्रमुख स्तंभ हैं।

Next Post

अवैध शराब पर कार्रवाई, 600 लीटर गुड़ लाहन नष्ट

Sun Sep 6 , 2026
ग्वालियर, ग्वालियर जिले के करहिया थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी संजू यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने शासकीय भूमि पर चल रही अवैध भट्टी को पकड़ कर करीब 600 लीटर गुड़ लाहन को नष्ट किया है। थाना करहिया पुलिस टीम […]

You May Like