एक फाटक वाली कई अनफिट बसें दौड़ रही हाईवे पर, बना रहता है दुर्घटना का भय

ब्यावरा। हाईवे एवं अन्य मार्गो पर जिले भर में कई यात्री बसे ऐसी दौड़ रही है जो परिवहन विभाग एवं सुरक्षा के मापदंडो को धत्ता बता रही है. अनफिट बसो को लेकर दुर्घटना एवं यात्रियों के साथ जोखिम बना रहता है. कई बसो में एक फाटक ही है तो कुछ बसे धक्का पलेट अवस्था में है.

विदित है कि जिले में दर्जनों की संख्या में यात्री बसे संचालित है. भोपाल, इंदौर, गुना, राजगढ़, सुठालिया, नरसिंहगढ़ सहित अन्य रुट हाईवे, स्टेट हाईवे पर बसों का संचालन हो रहा है. परन्तु विशेष बात यह है कि इनमें कितनी यात्री बसों में परिवहन विभाग एवं सुरक्षा मापदंडो का पालन हो पा रहा है. विशेष बात यह है कि इस और मानों परिवहन विभाग का भी कोई ध्यान नहीं. यदि परिवहन विभाग की सक्रियता रहे तो इस तरह अनफिट बसे नहीं दौड़ सकेगी.

दुर्घटनाओं से भी नहीं सीख

विगत दिवस प्रदेश एवं अन्य स्थानों पर यात्री बसो में एकाएक आग लगने की घटनाएं हुई है. इनमें कुछ लोगों की जान तक चली गई. यह हादसे किसी न किसी तकनीकि कमी एवं अन्य सुरक्षा के इंतेजामों की कमी के कारण हुए. जिले में कुछ बसे ऐसी दौड़ रही है जिनमें यात्रियों के बस में चढऩे एवं उतरने के लिए मात्र एक फाटक है. दुर्भाग्यवश यदि कोई अनहोनी हो जाये तो यात्रियों को बस में से बाहर सुरक्षित निकलना भी मुश्किल है. कई बसो में अग्निशमन यंत्र तक नजर नहीं आते.

धक्का देने पर स्टॉर्ट होती बस

वैसे तो कई यात्री बसे मापदंडो को पूरा किए बिना चल रही है, वहीं कुछ बसे ऐसी है जो धक्का देने ेपर स्टॉर्ट हो पाती है. ऐसे नजारे कई बार बस स्टेण्ड एवं रास्ते में देखने को मिल जाते है.

नंबर के चलते दौड़ाते बसे

प्राय: कई बसों को काफी तेज गति में आते-जाते हुए देखा जा सकता है जिसके कारण दुर्घटना का डर बना रहता है. स्टेण्ड पर नंबर की बारी को लेकर बसो को दौड़ाया जाता है. वहीं कई बार क्षमता से अधिक सवारी बसों में देखी जा सकती है. कई बार तो क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों को ले जाया जाता है. बसो के ओव्हर लोड होने के कारण भी दुर्घटना का भय बना रहता है. परन्तु इन सब हालातों को देखने वाला मानों कोई नहीं है. सूत्रो के अनुसार कई बसे बिना परमिट के दौड़ रही है.

 

 

Next Post

ब्रांडेड कंपनियों के नाम से घटिया शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Mon Oct 27 , 2025
ग्वालियर: जिले में प्रशासन ने ब्रांडेड कंपनियों की नकली शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. आबकारी विभाग की टीम ने घाटीगांव क्षेत्र में फोरलेन के पास एक निजी आवास में छापा मारकर अवैध शराब और सामग्री जब्त की. इस कार्रवाई में 4 लोग गिरफ्तार हुए, जो फैक्ट्री […]

You May Like