युवक के सीने-पीठ में घोंप दिया चाकू

जबलपुर। लार्डगज थाना अंतर्गत लोहिया पुल के पास बदमाश ने युवक के सीने-पीठ में चाकू घोंप दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि कृष्णा शर्मा 35 वर्ष निवासी निवासी अमखेरा कुदवारी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम करता है। एस. एस. एडवरटाईजमेन्ट गोल बाजार से अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी-20 -एम जेड- 0507 से अपने घर के लिये वापस जा रहा था। लोहिया पुल के पास लालमानी ट्रेडर्स के पीछे तरफ पहुंचा तभी पिन्टू गोटिया उसकी गाडी के सामने आ कर जबरन रोक लिया और जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू को निकाल कर सीने में मारा। वह अपनी स्कूटी सहित नीचे गिर पडा फिर पिन्टू ने पीठ में भी चाकू मारा, वह चिल्लाया तो थोडी दूर खडे मनोज विश्वकर्मा और साहिल खान दौड कर आये तब पिन्टू उसकी गाडी लेकर वहां से भाग गया।

Next Post

फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed Sep 17 , 2025
जबलपुर। हत्या के प्रयास का फरार 5 हजार रूपये के ईनामी शातिर बदमाश को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 1 पिस्टल, 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है। टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि इंद्रा आवास निमार्णाधीन बिल्डिंग के नीचे घेराबंदी कर सौरभ सिंह ठाकुर […]

You May Like