फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

जबलपुर। हत्या के प्रयास का फरार 5 हजार रूपये के ईनामी शातिर बदमाश को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 1 पिस्टल, 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि इंद्रा आवास निमार्णाधीन बिल्डिंग के नीचे घेराबंदी कर सौरभ सिंह ठाकुर 24 वर्ष निवास सुभाष नगर झण्डा चौक को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स के 1 दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। आरोपी सौरभ पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज था जिसमें वह फरार चल रहा था।

Next Post

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के भाला फेंक फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Wed Sep 17 , 2025
टोक्यो 17 सितंबर (वार्ता) दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को गुरुवार को 84.85 मीटर भाला फेंककर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बुधवार को टोक्यो नेशनल स्टेडियम में क्वालीफायर के ग्रुप ए […]

You May Like