पर्यावरण से समन्वय विषय पर संगोष्ठी का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग के ध्येय लोक निर्माण से लोक कल्याण को साकार करने के उद्देश्य से पर्यावरण से समन्वय विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी-सह प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ रविंद्र भवन में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गायन से हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास के लिए पर्यावरण के साथ संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

Next Post

3000 की संख्या में पहुंचे किसान खाद लेने ...

Mon Aug 11 , 2025
किसानों को खाद बांटने एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, एवं जपं सीईओ को करना पड़ी भारी मशक्कत दमोह.जिले के तेंदूखेड़ा में खाद की पर्ची बांटने में पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ी. बता दे की सोमवार प्रातः सुबह 9 बजे 600 लोगों को खाद वितरित होना था, लेकिन 600 की जगह 3000 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।