3000 की संख्या में पहुंचे किसान खाद लेने …

किसानों को खाद बांटने एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, एवं जपं सीईओ को करना पड़ी भारी मशक्कत

दमोह.जिले के तेंदूखेड़ा में खाद की पर्ची बांटने में पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ी. बता दे की सोमवार प्रातः सुबह 9 बजे 600 लोगों को खाद वितरित होना था, लेकिन 600 की जगह 3000 किसान खाद लेने पहुंच गए.जहां पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ी और शांतिपूर्ण तरीके से 2500 लोगों को व्यवस्थित टोकन बांटकर खाद वितरित किया जा रहा है. इस दौरान दमोह कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में पुलिस प्रशासन वहां पर मौजूद है और व्यवस्थित रूप से खाद्य वितरित करने में जुटा हुआ है. एसडीएम तेंदूखेड़ा सौरभ गंधर्व/जनपद पंचायत सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि 9 बजे तक 2500 पर्ची बांटी गई है, जिन्हें आज ही खाद वितरित होगा और शेष 10 बजे के बाद पर्ची बांटी गई है, उन्हें मंगलवार को खाद मिलेगा. जिससे किसानों को परेशानी नहीं होगी. इस दौरान दमोह से डिप्टी कलेक्टर/एडीएम अविनाश रावत भी पहुंचे. उन्होंने भी व्यवस्थित रूप से खाद्य वितरित करने में सहयोग किया.इधर एसडीएम सौरव सौरभ गंधर्व, एसडीओपी देवी सिंह ठाकुर,थाना प्रभारी नीतीश जैन, जनपद पंचायत सीईओ मनीष बागरी के अलावा और भी पुलिस प्रशासन और पुलिस बल मौजूद है.

Next Post

झाड़ियों में मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Mon Aug 11 , 2025
इंदौर. चोइथराम मंडी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई. राहगीरों ने झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा, जिसके आसपास आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे. सूचना मिलते ही राजेन्द्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया. फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ […]

You May Like