
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर एवम जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शनी द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी जेसीआई सप्ताह का आयोजन संयुक्त रूप से किया जा रहा है। 12 सितम्बर को वॉइस ऑफ ग्वालियर सीजन-15 का आयोजन किया जावेगा । उक्त कार्यक्रम के ऑडिशन होटल रीजेंसी स्क्वायर में हुए, जिसमें 75 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी गायकी के हुनर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । जजेस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सीनियर वर्ग में 14 एवम् जूनियर वर्ग में 6 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल राउंड के लिए किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष साकेत गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, जितेंद्र जाजू, नीलेश बिंदल, रीतेश अग्रवाल, आनंद शर्मा, अभिनव सिंघल आदि ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जेसीआई ग्वालियर टीम 2026 का विशेष योगदान रहा। सेमीफाइनल एवम फाइनल राउंड 12 सितंबर को आयोजित किया जावेगा। जेसीआई ग्वालियर द्वारा जेसी सप्ताह के प्रथम दिन पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील करते हुए लगभग 250 स्टील की पानी के बोतलों का वितरण थीम रोड, कटोराताल एवम स्लम एरिया में किया गया ।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, मानसेवी सचिव विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन गंगेले, जेसीरेट विंग चेयरपर्सन लेडी जेसी शिवानी अग्रवाल, मेंटर पूर्व अध्यक्ष नीलेश बिंदल, जेसी सप्ताह समन्वयक पूर्व अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल, जेसी सप्ताह इंचार्ज उपाध्यक्ष सुमित सिंघल, योगेश गुप्ता, जेसी सप्ताह संयोजक विपुल रजवाड़े, सहसंयोजक अर्पित गगरानी, मुकुल खंडेलवाल, हिमांशु छापरिया एवम संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
